Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान कर रही भाजपा : राउत

 मुंबई, एजेंसी। मादक पदार्थ मामले में एकनाथ खडसे के दामाद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर न...


 मुंबई, एजेंसी। मादक पदार्थ मामले में एकनाथ खडसे के दामाद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाकर उन्हें बदनाम कर रही है। राउत ने दावा किया कि खडसे ने भाजपा नेता गिरीश महाजन का नाम हनी ट्रैप कांड से जोड़ा था और इस कारण उन्हें निशाना बनाया जा गया है। एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे का विवाह प्रांजल खेवलकर से हुआ है। पुलिस ने शनिवार देर रात पुणे के एक अपार्टमेंट में हो रही कथित ड्रग पार्टी पर छापा मारा।

इस दौरान दावा किया कि मौके से मादक पदार्थ, हुक्का और शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में खेवलकर को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। रोहिणी खडसे शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की महाराष्ट्र में महिला इकाई की अध्यक्ष हैं।




ليست هناك تعليقات