ग्रेटर नोएडा, 24 मई: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुंबई पुलिस के अनुरोध पर दो सुपारी किलरों—सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह—को सूरजपुर के ...
ग्रेटर नोएडा, 24 मई:
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुंबई पुलिस के अनुरोध पर दो सुपारी किलरों—सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह—को सूरजपुर के घंटा चौक से गिरफ्तार किया है। दोनों ने 5 लाख रुपये की सुपारी लेकर 18 मई को नवी मुंबई में एक महिला की गला काटकर हत्या की थी।
एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, सुखप्रीत मॉडलिंग के लिए 2022 में मुंबई गया था, जहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी एक महिला से हुई। उसी महिला के कहने पर सुखप्रीत ने अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या की सुपारी मृतका के पति किशोर सिंह ने दी थी। हत्या से पहले सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगवाया और हत्या स्थल की रेकी की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में मुकदमा दर्ज है। अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस के हवाले किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं