Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CJP Mumbai Protest Shivaji Park: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पुलिस की अनुमति नहीं

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुख्य चुना...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP यह आंदोलन करने जा रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अभी तक इस प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति नहीं दी है, लेकिन पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास मुंबई पहुंच चुके हैं और शाम 4 बजे गेट नंबर 6 पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की अपील की गई है।

🚫 सोनम वांगचुक और योगेंद्र यादव जैसे कई बड़े चेहरे मुंबई के आंदोलन से रहेंगे दूर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पिछले आंदोलनों में मुख्य भूमिका निभाने वाले कई दिग्गज चेहरे इस बार मुंबई के प्रदर्शन में CJP के साथ नजर नहीं आएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वह चुनावी सुधारों की मांग का समर्थन तो करते हैं, लेकिन वर्तमान में उनका पूरा ध्यान लद्दाख के स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित है और वह इस आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी स्टार्ट होने के बाद हर बार धक्का देने की जरूरत नहीं होती।

📍 दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही मोर्चा संभालेंगे नेहा बोरा और योगेंद्र यादव

जंतर-मंतर पर पिछले अनशन और प्रदर्शनों का अहम हिस्सा रहीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी इस बार मुंबई नहीं गए हैं। इन सभी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही शुक्रवार को CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने भी वहां सभा की अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा, जंतर-मंतर पर लंगर और पानी की व्यवस्था संभालकर चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद भी मुंबई की बजाय दिल्ली के प्रदर्शन में ही शामिल हो सकते हैं।







 

कोई टिप्पणी नहीं