ग्रेटर नोएडा, 24 मई: बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों—रिंकू और सोनू को नट मडैया क्षेत्र से गिरफ्तार किय...
ग्रेटर नोएडा, 24 मई:
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों—रिंकू और सोनू को नट मडैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सूचना पीपल्स फॉर एनजीओ के गौरव की ओर से मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई कर 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए गए। दोनों आरोपी दिल्ली के एक व्यापारी को डिलीवरी देने पहुंचे थे तभी पुलिस ने उन्हें ट्रैप कर लिया।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आरोपी यमुना नदी से कछुए पकड़कर उन्हें अवैध रूप से बेचते थे और एक कछुए की कीमत करीब 2 हजार रुपये वसूलते थे। बरामद कछुओं को वन विभाग की टीम को सुरक्षित सौंप दिया गया है। एनजीओ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं