Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा में किसान एकता संघ को झटका, दर्जनों पदाधिकारी महासंघ में हुए शामिल

  नोएडा, 24 मई: गांव निठारी स्थित विकल जी के आवास पर किसान एकता महासंघ की बैठक में नोएडा के दर्जनों पदाधिकारियों ने किसान एकता संघ से इस्तीफ...

 



नोएडा, 24 मई:


गांव निठारी स्थित विकल जी के आवास पर किसान एकता महासंघ की बैठक में नोएडा के दर्जनों पदाधिकारियों ने किसान एकता संघ से इस्तीफा देकर महासंघ का दामन थामा। बैठक की अध्यक्षता पप्पू प्रधान और संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया, जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह और अध्यक्ष रमेश कसाना मौजूद रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि महासंघ किसानों और युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है और जल्द ही नोएडा प्राधिकरण से किसानों की समस्याओं पर वार्ता करेगा।




इस मौके पर अर्जुन प्रजापति को नोएडा महानगर प्रभारी, शैलेश सिंह को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को सचिव और मुन्ना चौधरी को उपसचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम में रामानंद कसाना, रवि नागर, गौरव अंबावता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं