Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

MP MLA Court 2018 Case News 2026: चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका: अदालत में पेश न होने पर घर की कुर्की का आदेश, 2018 के मामले में सख्त रुख

गाजियाबाद । नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका लगा है। सांसद के खिलाफ विशेष एमपी-एमएलए कोर्...

गाजियाबाद । नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका लगा है। सांसद के खिलाफ विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई में पेश नहीं होने पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने 17 नवंबर को सुनवाई के दौरान उनकी गैरहाजिरी पर घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया है।

यह मामला साल 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है, जिसमें धर्मेंद्र कुमार शिकायतकर्ता हैं। इससे पहले भी इसी अदालत ने सांसद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। 17 नवंबर को उन्हें अदालत में मौजूद रहने को कहा गया था। बताया जा रहा है कि सुनवाई में सांसद के खिलाफ आरोप तय होने थे, लेकिन वह एक बार फिर अदालत में हाजिर नहीं रहे।

🏛️ क्यों अदालत में हाजिर नहीं हुए चंद्रशेखर आजाद?

बताया गया कि चंद्रशेखर आजाद मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की पूर्व निर्धारित बैठक में शामिल होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके। उनके अधिवक्ता ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र भी दिया था, हालांकि अदालत ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी। अपने खिलाफ अदालत से आए इस आदेश पर फिलहाल चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

🔍 क्या है पूरा विवाद?

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र के मुताबिक, 2018 में वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां चंद्रशेखर आजाद भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि वहां हथियारों को लेकर धर्मेंद्र ने कुछ सवाल पूछे थे, जिस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद और उनके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इसी मामले को लेकर धर्मेंद्र ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

🗳️ चुनावी तैयारियों के बीच लगा बड़ा झटका

चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें ऐसे समय पर बढ़ी हैं, जब वह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया है और चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

मोर्चे ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चंद्रशेखर आजाद ने बताया था कि मोर्चे का घोषणापत्र 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई मैदान में आयोजित 'बहुजन समाज महासम्मेलन महारैली' में जारी किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को भी पूरी ताकत के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया है।






 

कोई टिप्पणी नहीं