भरथना/इटावा, 9 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर लायंस क्लब भरथना के अध्यक्ष एवं मां अम्बे पब्लिक स्कूल के निदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने स...
भरथना/इटावा, 9 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर लायंस क्लब भरथना के अध्यक्ष एवं मां अम्बे पब्लिक स्कूल के निदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने सर्वसमाज के लोगों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने घर से बाहर निकलकर विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच दीपावली मनाई और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी लोगों ने एक साथ छुरछुरिया जलाकर दीपोत्सव का आनंद लिया। आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
देवेंद्र सिंह चौहान की इस पहल में सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने मिलकर त्योहार मनाते हुए सामाजिक समरसता और आपसी मेलजोल की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस मौके पर डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अमन कुमार, विकास, आकाश, कशिश, किट्टू, राजू, रंजीत, वीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं