Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों को लेकर सपा का सवाल, डॉ. आश्रय गुप्ता ने बूथ स्तर पर जांच की मांग की

नोएडा, 3 अक्टूबर 2026 : नोएडा विधानसभा-61 की मतदाता सूची में कथित डुप्लीकेट और संदिग्ध प्रविष्टियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग स...

नोएडा, 3 अक्टूबर 2026 : नोएडा विधानसभा-61 की मतदाता सूची में कथित डुप्लीकेट और संदिग्ध प्रविष्टियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है। सेक्टर-22 में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने दावा किया कि संगठन पहले करीब 25 हजार संदिग्ध एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों को सौंप चुका है। अब दोबारा परीक्षण में 10 से 15 हजार और ऐसी प्रविष्टियां मिलने का दावा किया गया है।


सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग EPIC नंबरों से दर्ज हैं। वहीं, कुछ वास्तविक मतदाताओं और BLA के नाम सूची से हटाए जाने का भी दावा किया गया। पार्टी ने हेमंत कीड़ों, प्रदीप कुमार शर्मा कौशल, कुलभूषण शर्मा, सुभाष वर्मा, सतपाल यादव और मोहम्मद इमरान समेत कई नामों का उल्लेख करते हुए इन मामलों के सत्यापन की मांग की।


डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायतों की बूथ स्तर पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा जांच के परिणाम सार्वजनिक करने की मांग की।


प्रेस वार्ता में सड़क, सीवर और सुरक्षा समेत नोएडा की मूलभूत समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों के साथ क्षेत्र की नागरिक समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।







 

कोई टिप्पणी नहीं