नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए आलोचकों और ट्रोलर्स पर करारा तंज कसा है। सौरव द...
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए आलोचकों और ट्रोलर्स पर करारा तंज कसा है। सौरव दास का यह तंज उन मीडिया दावों को लेकर सामने आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वे स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट के सामने दिल्ली में अपने निवास का प्रमाण देने में असफल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पीस बॉन्ड' (शांति बनाए रखने के मुचलके) की कानूनी प्रक्रिया के दौरान मजिस्ट्रेट ने उनसे दिल्ली में रहने से जुड़े दस्तावेज मांगे थे, जिस पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने तंज कसते हुए लिखा कि ये दक्षिणपंथी लोग जल्द ही यह साबित कर देंगे कि वह नेपच्यून ग्रह से आए कोई एलियन हैं।
⚖️ क्या है पूरा मामला? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने से जुड़ा है विवाद, अब 17 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'पीस बॉन्ड' के कथित उल्लंघन से जुड़ी सुनवाई के दौरान SEM (नई दिल्ली) ऋतु राज के सामने सौरव दास और सीजेपी के दूसरे नेता आशुतोष रांका पेश हुए थे। कोर्ट ने पाया कि सौरव दास द्वारा जमा किए गए दस्तावेज दिल्ली में उनके पते की स्पष्ट पुष्टि नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी कानूनी टीम ने दस्तावेज पेश करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा और कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 17 नवंबर तय की है। गौरतलब है कि सौरव दास और रांका को 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कथित रूप से जबरन तिरंगा फहराने के मामले में हिरासत में लिया गया था और करीब एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत के बाद 21 अक्टूबर को उन्हें बॉन्ड की शर्तों पर रिहा किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं