दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. आगामी छह महीनों के भीतर खेड़कीदौला टोल प्लाजा को उसके मौजूदा स्थान से हटाक...
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. आगामी छह महीनों के भीतर खेड़कीदौला टोल प्लाजा को उसके मौजूदा स्थान से हटाकर पचगांव के समीप गांव कुकडौला में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन काम करने वाली इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCML) ने इस नए टोल प्लाजा के निर्माण कार्य के लिए आधिकारिक टेंडर जारी कर दिया है, जिसे 23 अक्टूबर को खोला जाएगा.
📷 बिना रुके कटेगा टैक्स: एमएलएफएफ तकनीक और एएनपीआर कैमरों से लैस होगा 12 लेन का नया टोल
अधिकारियों के अनुसार, कुकडौला गांव में बनने वाला यह नया टोल प्लाजा 12 लेन का होगा. इसे मल्टी लेन फ्री फॉल (MLFF) तकनीक के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसमें आधुनिक एएनपीआर (ANPR) कैमरों का इस्तेमाल होगा. इस हाई-टेक टोल पर कोई भी पारंपरिक टोल बूथ या कर्मचारी तैनात नहीं होगा, जिससे चालकों को अपनी गाड़ियां रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे बिना रुके फर्राटा भर सकेंगे. इसके संचालन से सालाना करीब 165.95 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है.
🛑 प्रदूषण नियंत्रण पर भी प्रशासन सख्त: बिना पीयूसी वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
टोल शिफ्टिंग के साथ-साथ जिला समन्वय समिति की बैठक में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में भी बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) वाले और अपनी मियाद पूरी कर चुके पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा. साथ ही, बड़े निर्माण स्थलों पर वेब कैमरे और सेंसर लगाकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं