Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Budhwa Mangal News Etawah: भरथना के हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बालरूप हनुमानगढ़ी में सजा 45वां मंगल महोत्सव

भरथना/इटावा, 22 सितंबर 2026 : बुढ़वा मंगल के अवसर पर नगर और क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंगल...


भरथना/इटावा, 22 सितंबर 2026 : बुढ़वा मंगल के अवसर पर नगर और क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंगल स्नान, सिंदूर श्रृंगार, पूजन, हवन और आरती का क्रम चलता रहा। मंदिरों में जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमानगढ़ी में 45वें मंगल महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं ने बालरूप हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया। आचार्य अमित मिश्रा और राहुल दीक्षित के मंत्रोच्चारण के बीच पूजन और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया।


मंगल महोत्सव में वृंदावन के श्री सर्वेश्वर रामलीला संस्थान के कलाकारों ने हनुमान जन्म लीला का मंचन किया। माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर हनुमान जी के जन्म तथा बाल लीलाओं का मंचन किया गया। जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और पंडाल जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा।

लंगूर की मठिया स्थित श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में भी पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और चौकी प्रभारी तनमय चौधरी सहित पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।







 

कोई टिप्पणी नहीं