बेतिया, पश्चिमी चंपारण | 29 सितंबर 2026 : राज हाई स्कूल, बेतिया में 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ...
बेतिया, पश्चिमी चंपारण | 29 सितंबर 2026 : राज हाई स्कूल, बेतिया में 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण के नवप्रवर्तक डॉ. प्रमोद स्टीफेन और अजहर हुसैन अंसारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आयोजन के दौरान दोनों अतिथियों को गुलाब का पौधा और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और उसमें किए गए नए प्रयोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से यह जानने का प्रयास किया कि उनके प्रोजेक्ट में नया क्या है। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई विद्यार्थियों ने ऐसी चीजों को प्रदर्शित किया था, जो पहले से प्रचलित हैं। कुछ विद्यार्थी अपने मॉडल में नए प्रयोग या नवाचार की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दे सके।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल मॉडल बनाने तक सीमित न रखते हुए किसी समस्या के समाधान के लिए नए प्रयोग करने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विज्ञान परियोजना की उपयोगिता उसके नए विचार, प्रयोग और समस्या के समाधान की क्षमता से बढ़ती है।
प्रदर्शनी में आदित्य कुमार और अब्दुल कैश की परियोजना ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। दोनों विद्यार्थियों ने वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड की पहचान चूने के घोल के माध्यम से करने की विधि प्रस्तुत की। इस प्रयोग को अतिथियों ने विशेष रूप से सराहा। परियोजना के विज्ञान शिक्षक नरकटियागंज के रामकरण शर्मा हैं।
कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण स्टीफेन, मुन्ना कुमार सुगौली और नेपाल से सौरभ गिरी की भी उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, प्रयोगों को समझने और नए विचारों के साथ विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

.jpeg)

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं