गौतमबुद्धनगर, 23 सितंबर 2026। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश ...
गौतमबुद्धनगर, 23 सितंबर 2026। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई।
पंचकर्म विभाग शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद आधारित पंचकर्म चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बंदना रानी, वैद्य अच्युत त्रिपाठी और डॉ. दीपिका त्यागी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं