Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली का मौसम: 19 जुलाई से भारी बारिश के आसार, जानें क्या है IMD का अपडेट

 राजधानी में अगले कछ दिन तेज बारिश के आसार नहीं है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल, तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी में दिनभर...


 राजधानी में अगले कछ दिन तेज बारिश के आसार नहीं है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल, तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी में दिनभर धूप के बाद मंगलवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव नजर आया। इस दौरान कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। वहीं, द्वारका, द्वारका मोड़, ककरौला, नजफगढ़ आदि इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। इस दौरान पालम 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान में बदलाव के बाद भी लोगों को दिनभर उसम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नमी का अधिकतम स्तर 76 फीसदी और न्यूनतम 47 फीसदी रहा।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। लोधी रोड पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। आयानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा), पालम में 38.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक) और रिज में 38 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक) तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। आयानगर में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा) और लोधी रोड पर 28.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री कम) और रिज में 24.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.3 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

19 और 20 को भारी बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 14 जुलाई से 18 जुलाई के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 19 और 20 जुलाई को दिल्ली और पड़ोसी उत्तर-पश्चिमी राज्यों में ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन 19 जुलाई से पहले शहर में भारी बारिश का कोई दौर आने की उम्मीद नहीं है।

प्रदूषण स्तर में आई कमी

मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 152 दर्ज किया गया। यह सोमवार की अपेक्षा कम है। हालांकि शाम को इसमें थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। शाम 8 बजे यह 174 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।








कोई टिप्पणी नहीं