दिल्ली वार्ड कमेटी चुनाव में भाजपा ने अब तक तीन जोन पर जीत दर्ज कर ली है। केशवपुरम जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते। यहां आम आदमी...
दिल्ली वार्ड कमेटी चुनाव में भाजपा ने अब तक तीन जोन पर जीत दर्ज कर ली है। केशवपुरम जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते। यहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। शाहदरा दक्षिण जोन में भाजपा को कुल 26 वोट में से 18 वोट मिले। यहां आम आदमी पार्टी को छह वोट मिले। दक्षिण जोन में भाजपा को 22 वोट में से 12 वोट मिले। अन्य जोन में चुनाव प्रक्रिया जारी है।
दिल्ली में सभी जोन की वार्ड समिति और कुछ जोन के वार्ड समिति से स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव आज बुधवार को आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक तीन जोन की वार्ड समिति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसमें भाजपा के उम्मीदवार शाहदरा दक्षिण, दक्षिण और केशव पुरम जोन में चयनित हुए हैं।
केशव पुरम में भाजपा निर्विरोध जीती
केशव पुरम में भाजपा के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, इस जोन में आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को नहीं उठा रहा था। केशवपुरम जोन से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के विनीत वोहरा, उपाध्यक्ष पद के लिए मीनू गोयल और स्थायी समिति के सदस्य के सुशील चयनित हुए हैं।
शाहदरा दक्षिण जोन से चुनाव ये जीते
शाहदरा दक्षिण जोन में भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए राजू सचदेवा व दक्षिण जोन में स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए मुनेश चयनित हुए। इस जोन में कुल 26 में से भाजपा को 18 वोट मिले और आप को छह वोट मिले, दो गैर हाजिर रहे। इस जोन में अध्यक्ष पद के मतदान प्रकिया के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने नाम उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के लिए नाम वापस ले लिए। शाहदरा दक्षिण जोन से आप से अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति रानी और स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए हिना ने नामांकन भरा था।

कोई टिप्पणी नहीं