Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज जगन्नाथ रथ यात्रा, इन रास्तों से बचें और जानें रूट

  दिल्ली के हौज खास में आज निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते राजधानी के कई रास्तों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना प...

 


दिल्ली के हौज खास में आज निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते राजधानी के कई रास्तों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम और परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर इन रास्तों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहने की जानकारी दी है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, श्री नीलाचल सेवा संघ, दिल्ली द्वारा आयोजित 48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज 16 जुलाई को दोपहर 02 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, हौज खास गांव से शुरू होकर अरविंदो मार्ग से गुजरेगी। यह यात्रा लगभग सायं 06:30 बजे सम्पन्न होने की संभावना है। रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आईआईटी फ्लाईओवर आउटर रिंग रोड से एम्स फ्लाईओवर लूप रिंग रोड तक अरविंदो मार्ग के दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रबंधन के इंतजाम लागू किए जाएंगे।

रथ यात्रा के दौरान अरविंदो मार्ग एवं उससे जुड़े मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने तथा जाम लगने की संभावना है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाकर चलें।

इन रास्तों पर मिलेगा डायवर्जन

● आईआईटी फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड

● अरबिंदो मार्ग/एम्स फ्लाईओवर लूप, रिंग रोड

यात्रियों के लिए एडवाइजरी

● एमजी रोड और महरौली से एम्स और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आउटर रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर से दाहिनी ओर मुड़ें और एम्स व नई दिल्ली पहुंचने के लिए अगस्त क्रांति मार्ग या जेबी टीटो रोड का इस्तेमाल करें।

● वाहन चालक आउटर रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर से बाईं ओर मुड़कर एम्स व नई दिल्ली पहुंचने के लिए आईआईटी गेट फ्लाईओवर से अफ्रीका एवेन्यू रोड लें सकते हैं।

● नई दिल्ली से अरबिंदो मार्ग होते हुए एमजी रोड, महरौली और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रिंग रोड पर दाहिनी ओर मुड़ें और अफ्रीका एवेन्यू रोड लें।

● यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एम्स लूप रिंग रोड पर बाईं ओर मुड़कर फिर अगस्त क्रांति मार्ग या जेबी टीटो मार्ग ले सकते हैं।

आज इन रास्तों से बचकर निकलें

● बलबीर सक्सेना मार्ग

● चौधरी दिलीप सिंह मार्ग

●चौधरी हुकुम चंद मार्ग

● गौतम नगर रोड

आम जनता के लिए निर्देश

•प्रभावित रूट पर से बचें तथा जहां संभव हो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

•रथ यात्रा मार्ग एवं आसपास की सड़कों पर वाहन पार्क न करें।

•सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें।

•रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें।

• रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि जाम एवं असुविधा से बचा जा सके।

• वाहन चालक सड़क पर संयम बनाए रखें, यातायात व्यवस्था संभालने को प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।

यहां मिलेगी मदद और रीयल टाइम अपडेट

वाहन चालक राजधानी में यातायात से संबंधित पल-पल के अपडेट और मदद के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 और विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी ले सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं