Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली: महिलाओं के लिए 56 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट और समय

  दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिला यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दि...

 


दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिला यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) महिलाओं के लिए विशेष रूप से 56 इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनमें कामकाजी महिलाओं के लिए 30 लेडीज स्पेशल और छात्राओं के लिए 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल (U-SPL) बसें शामिल होंगी।

परिवहन विभाग के अनुसार, ये बसें राजधानी के 28 सबसे व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी। योजना का उद्देश्य सुबह और शाम के पीक आवर्स में महिलाओं को भीड़भाड़ से राहत देते हुए सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है।

किन रूटों पर और कब चलेंगी बसें?

  • 30 लेडीज स्पेशल बसें दिल्ली के प्रमुख कार्यालय क्षेत्रों, व्यावसायिक इलाकों, संस्थागत केंद्रों और महत्वपूर्ण मेट्रो इंटरचेंज को जोड़ेंगी।
  • ये बसें सुबह 7:52 बजे से 9:00 बजे और शाम 4:32 बजे से 6:15 बजे के बीच किया जाएगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिल सके।

वहीं, 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस समेत अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों को नजफगढ़, रोहिणी, जनकपुरी, मुंडका, मयूर विहार, कालकाजी, पल्ला और धौलाकुआं जैसे रिहायशी इलाकों से जोड़ेंगी। इससे छात्राओं की यात्रा अधिक सुरक्षित और आसान होने की उम्मीद है।

सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

सरकार के अनुसार, सभी बसें 100 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी। इनमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) से जुड़े पैनिक बटन, लो-फ्लोर रैंप और जरूरत पड़ने पर बस मार्शल या महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बसों की अलग ब्रांडिंग होगी और इन्हें पिंक स्मार्ट कार्ड प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पात्र महिला यात्रियों को कैशलेस और मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

क्या बोले परिवहन मंत्री?

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। यह विशेष बस नेटवर्क राजधानी के सबसे व्यस्त मार्गों और महिला यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के जरिए सरकार सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, समावेशी और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं