लगातार 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस उठा ले गई। दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल ...
लगातार 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस उठा ले गई। दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस देश की गद्दार है। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
बता दें कि बीते 28 जून से सोनम वांगचुक और आइसा के कुछ सदस्य लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई और कहा गया कि उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई जाए। इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि किसी भी कीमत पर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी को देखते हुए शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पहुंची और सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर ले गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।
अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरदस्ती उठा लिए जाने के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाने के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस दौरान अभिजीत दीपके ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस देश की गद्दार है। उन्होंने मीडिया वालों से दिल्ली पुलिस के जवानों के चेहरे दिखाने की अपील की और कहा कि ये लोग इसीलिए जाने जाते हैं, जो इन्होंने आज किया है।
AISA की भूख हड़ताल जारी
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, लेकिन सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की भूख हड़ताल 21वें दिन भी जंतर मंतर पर जारी है। आइसा की तरफ से नेहा, हमाद, मनीष और आमीन अब भी जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, वो अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं