पाकुड़ (झारखंड), 8 मई 2026 : सामाजिक सरोकारों के तहत Dr. Indrajit Ghosh द्वारा tribal village में free health camp का आयोजन किया गया, जिसमे...
पाकुड़ (झारखंड), 8 मई 2026 : सामाजिक सरोकारों के तहत Dr. Indrajit Ghosh द्वारा tribal village में free health camp का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का health checkup किया गया तथा उन्हें जरूरी medical consultation और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की विशेष जांच भी की गई।
डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को seasonal diseases से बचाव, cleanliness और balanced diet के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
कार्यक्रम के दौरान Dr. Indrajit Ghosh ने अनुसूचित जनजाति के लगभग 200 बच्चों को colourful kits वितरित किए। इन kits में colours, drawing materials और educational items शामिल थे। बच्चों ने उत्साह के साथ किट प्राप्त किए।
Dr. Ghosh ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं