गाजियाबाद, 9 मई 2026 : Localekart द्वारा NSIC और ONDC के सहयोग से हिंदी भवन, गाजियाबाद में MSME entrepreneurs के लिए digital commerce works...
गाजियाबाद, 9 मई 2026 : Localekart द्वारा NSIC और ONDC के सहयोग से हिंदी भवन, गाजियाबाद में MSME entrepreneurs के लिए digital commerce workshop आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, startup founders और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य MSME sector को digital platforms से जोड़ना, online business opportunities की जानकारी देना और government supported portals का लाभ पहुंचाना रहा। विशेषज्ञों ने ONDC integration और digital business model पर विस्तार से जानकारी दी।
NSIC के DGM Vineet Kashyap ने कहा कि digital technology के माध्यम से MSME sector को मजबूत बनाना समय की जरूरत है और ONDC छोटे व्यापारियों को कम लागत में बड़ा बाजार उपलब्ध करा रहा है।
वर्कशॉप की प्रमुख उपलब्धि यह रही कि एक ही दिन में MSME Ministry के अंतर्गत संचालित TEAMS Portal पर 110 से अधिक MSME units का registration किया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि ONDC platform कम commission cost पर व्यापार करने का अवसर देता है, जिससे छोटे व्यापारियों को बेहतर customer reach और market growth मिल सकती है।
कार्यक्रम में Samar Singh Rana, Ajay Sehlot, S.K. Rastogi, Rahisuddin Malik, Anil Raghav, JP Kashyap और Narendra Kumar Nandi सहित कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं