गौतमबुद्ध नगर, 14 अप्रैल 2026 : Noida समेत आसपास के क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शनों के बाद Uttar Pradesh Government ने Minimum Wage Increase...
गौतमबुद्ध नगर, 14 अप्रैल 2026 : Noida समेत आसपास के क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शनों के बाद Uttar Pradesh Government ने Minimum Wage Increase लागू करते हुए श्रमिकों की मजदूरी बढ़ा दी है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
संशोधित दरों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये कर दी गई है। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,445 रुपये से बढ़ाकर 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 13,940 रुपये से बढ़ाकर 16,868 रुपये निर्धारित की गई है।
अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों को 13,006 रुपये, अर्धकुशल को 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,025 रुपये मासिक मजदूरी दी जाएगी।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक कार्यस्थल पर लौटें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है। श्रमिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862 और 120-2978702 जारी किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार इस फैसले से लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कोई टिप्पणी नहीं