Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नई दिल्ली में Iconic Business Awards 2026 में Dr. Debojeet Lahiri को अभिनेत्री Preeti Jhangiani ने किया विशेष सम्मानित

नई दिल्ली, 22 मार्च 2026 : New Delhi Constitution Club of India में आयोजित Iconic Business Awards 2026 समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न...

नई दिल्ली, 22 मार्च 2026 : New Delhi Constitution Club of India में आयोजित Iconic Business Awards 2026 समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देशभर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान music director Dr. Debojeet Lahiri को अभिनेत्री Preeti Jhangiani के हाथों विशेष सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. देबोजीत लाहिड़ी को “Creative Personalities” और “Area of Expertise” श्रेणियों में सम्मानित किया गया। उन्होंने music entertainment industry में अपने नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाई है। उनके संगीत को दर्शकों और श्रोताओं ने व्यापक सराहना दी है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. लाहिड़ी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है और यह उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अपने सहयोगियों और दर्शकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, कलाकार और विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. देबोजीत लाहिड़ी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके इस योगदान की भी सराहना की गई। यह समारोह प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश देने में सफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं