नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2026 : Delhi Government ने 2026–2030 की EV Policy Draft जारी करते हुए 2028 से petrol और diesel दोपहिया वाहनों के नए re...

नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2026 : Delhi Government ने 2026–2030 की EV Policy Draft जारी करते हुए 2028 से petrol और diesel दोपहिया वाहनों के नए registration पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस नीति के तहत केवल electric two-wheelers का ही नया पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि पहले से रजिस्टर्ड वाहन चलते रहेंगे।
मसौदे में यह भी प्रस्ताव है कि 2027 से नए तीनपहिया वाहनों का registration केवल electric category में किया जाएगा। सरकार ने इस draft को 30 दिनों के लिए public feedback के लिए जारी किया है, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इस policy का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते pollution को कम करना और clean energy transport को बढ़ावा देना है। इसके तहत EV vehicles पर road tax और registration fees में छूट, subsidy और पुराने वाहनों को हटाने पर incentive देने जैसे प्रावधान शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम प्रदूषण नियंत्रण में मददगार हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव आम उपभोक्ताओं और automobile industry पर भी पड़ेगा, जिस पर आगे चर्चा जरूरी है।
कोई टिप्पणी नहीं