ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च 2026 : लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है। सुबह 11...
ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च 2026 : लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है। सुबह 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं और लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट से अगले 45 दिनों के भीतर घरेलू और कार्गो उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें करीब तीन महीने के भीतर शुरू किए जाने की योजना है।
फिलहाल एक रनवे से संचालन प्रारंभ किया जाएगा, जबकि अगले एक वर्ष में चार रनवे तैयार कर संचालन को विस्तारित किया जाएगा।
यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं