नोएडा, 17 मार्च 2026 : दीदी की रसोई ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया...
नोएडा, 17 मार्च 2026 : दीदी की रसोई ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, डॉ. अशोक श्रीवास्तव और सरोज मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र अग्रवाल, अरुण, सतीश शर्मा, डॉ. विपिन सिंह, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रेखा, गुड़िया, सविता, सुमति, पूजा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
ट्रस्ट की संचालिका एवं अध्यक्ष रितु सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में संस्था की 20 भोजन वितरण शाखाएं संचालित हो रही हैं और शीघ्र ही 21वीं शाखा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर भोजन वितरण जैसे सेवा कार्यों में सहयोग करें।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बिना किसी दिखावे के निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसके विस्तार की कामना की। समारोह के दौरान सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं