नई दिल्ली, 14 मार्च 2026 : नर्चर पीस फाउंडेशन द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसम...
नई दिल्ली, 14 मार्च 2026 : नर्चर पीस फाउंडेशन द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नवप्रवर्तक डॉ. प्रमोद स्टीफन को स्वास्थ्य विषयों पर 15 से अधिक लेख लिखने, नई खोज करने तथा “आपका स्वास्थ्य आपके मुंह में” पुस्तक के लेखन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अज़हर हुसैन अंसारी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए और डॉ. लीली स्टीफन को उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र, मेमेंटो, मेडल, पेन और डायरी प्रदान की गई तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों की सराहना की गई और उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया गया।
दिल्ली से लौटने पर सुगौली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आशा रानी लाल, जयप्रकाश, सरवन पासवान, रवि ठाकुर, पिंकी कुमारी, डॉ. प्रवीण, तुलसी, रिंकी, हर्ष, यश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं