मथुरा, 20 मार्च 2026 : मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत को लेकर सामने आए हत्या के दावों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घ...
मथुरा, 20 मार्च 2026 : मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत को लेकर सामने आए हत्या के दावों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना दुर्घटना का मामला है, न कि किसी साजिश या गोतस्करी से जुड़ा प्रकरण।
मथुरा पुलिस ने बताया कि ‘फरसा वाले बाबा’ ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना में गो-तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
इस मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं