Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कौशाम्बी सेक्स रैके मामले में निर्दोष कसाना का नाम उछालने पर विवाद, छवि खराब करने की कोशिश

गाजियाबाद, 08 मार्च 2026 : कौशांबी क्षेत्र में सामने आए कथित सेक्स रैकेट मामले के बाद जहां पुलिस कार्रवाई सुर्खियों में रही, वहीं अब इस पूर...

गाजियाबाद, 08 मार्च 2026 : कौशांबी क्षेत्र में सामने आए कथित सेक्स रैकेट मामले के बाद जहां पुलिस कार्रवाई सुर्खियों में रही, वहीं अब इस पूरे प्रकरण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ जगहों पर निर्दोष कसाना का नाम इस मामले से जोड़कर चर्चा की जा रही है, जिस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है, फिर भी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को कौशांबी थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की गई थी, जिसमें कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में अंकित चौहान, सुनील और होटल मैनेजर राहुल शर्मा के खिलाफ नामजद कार्रवाई दर्ज है। निर्दोष कसाना से जुड़े लोगों का आरोप है कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, वही लोग पुरानी रंजिश के चलते उनका नाम इस मामले से जोड़कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे और अब तक जांच में ऐसा कोई व्हाट्सऐप चैट या डिजिटल सबूत भी सामने नहीं आया है जिससे उनकी संलिप्तता साबित हो सके। बताया गया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अदालत ने 25 फरवरी 2026 को निर्दोष कसाना को अग्रिम जमानत प्रदान की है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील करते हुए कहा है कि बिना ठोस प्रमाण किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करना उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं