नोएडा में SJM हॉस्पिटल स्थापना दिवस खेल आयोजन के साथ मनाया गया रॉयल टाइगर्स बनाम SJM वॉरियर्स मैत्री क्रिकेट मुकाबला रोमांचक रहा SJM हॉ...
नोएडा में SJM हॉस्पिटल स्थापना दिवस खेल आयोजन के साथ मनाया गया
रॉयल टाइगर्स बनाम SJM वॉरियर्स मैत्री क्रिकेट मुकाबला रोमांचक रहा
SJM हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ ने मैदान में दिखाया टीमवर्क
स्थापना दिवस पर खेल भावना से भरा SJM हॉस्पिटल का आयोजन
नोएडा, 08 फरवरी : नोएडा के सेक्टर 63 स्थित SJM हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर के 13वें फाउंडेशन डे के अवसर पर खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को दो टीमों में विभाजित कर मैदान में उतारा गया।
मैच में रॉयल टाइगर्स टीम और SJM वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रॉयल टाइगर्स टीम की ओर से कैप्टन डॉ. अरुण के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि SJM वॉरियर्स टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया।
SJM हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ. पुष्पा कौल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य टीमवर्क, बेहतर मैनेजमेंट और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
मैच में डॉ. तालीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। डॉ. अरुण ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सराहनीय योगदान दिया, वहीं मुकेश ने भी शानदार खेल दिखाया। आमिर, लैब स्टाफ सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर रॉयल टाइगर्स टीम की तरफ से अरुण कुमार, आयुष यादव, राहुल शर्मा, पुष्पा कौल, अमित अग्रवाल, अमित कोठारी, अभिषेक, अमित शर्मा, दिलीप तिवारी, अंकुर लाल, नील कमल, संजय शर्मा व
SJM वॉरियर्स की तरफ से ब्रजेश, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, आनंद परिहार, लोकेन्द्र कुमार, शगुन शर्मा, देवराज, शिवांक, खान, गोलू सहित
मार्केटिंग मैनेजर विजय लक्ष्मी का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिनकी सक्रिय सहभागिता से आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अस्पताल का स्टाफ न केवल अपने पेशे में दक्ष है, बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी समान रूप से प्रतिभाशाली है।
कोई टिप्पणी नहीं