Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में केन्द्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी

भरथना/इटावा, 07 फरवरी 2026 : केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर शनिवार को भरथना स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। ...

भरथना/इटावा, 07 फरवरी 2026 : केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर शनिवार को भरथना स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अन्नु) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
चौपाल के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने केन्द्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं और जनकल्याणकारी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट में किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी और ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को शामिल किया गया है। चौपाल में मौजूद लोगों ने बजट को लेकर अपने प्रश्न रखे, जिनका जिलाध्यक्ष ने सरल शब्दों में उत्तर दिया और बजट की उपयोगिता को समझाया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बजट की प्रमुख बातों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं की सही जानकारी मिल सके। चौपाल का उद्देश्य आम नागरिकों में बजट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनसंवाद को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, सावित्री कठेरिया, प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, सीपू चौधरी, गणेश शंकर पोरवाल, राकेश यादव, उदयवीर दोहरे, हरिनाथ सिंह राजावत, वासु चौधरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं