Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रेलवे क्रॉसिंग पर कार फंसने से बड़ा हादसा टला

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 बी पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ...

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 बी पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार फाटक बंद होने के दौरान बीच रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घटना के समय दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर 12003 नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से चलकर नई दिल्ली की ओर आ रही थी और भरथना स्टेशन पहुंचने ही वाली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब पौने नौ बजे एक कार चालक ने जल्दबाजी और लापरवाही में फाटक बंद होने से पहले निकलने की कोशिश की। इसी दौरान कार क्रॉसिंग के बीच ट्रैक पर फंस गई और फाटक बंद हो गए। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन को आते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में कार को धक्का देकर ट्रैक से एक ओर किया। कार हटते ही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुरक्षित रूप से क्रॉसिंग पार कर गई। ट्रेन के निकल जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि थोड़ी सी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना लापरवाही के गंभीर परिणामों की चेतावनी है। बताया गया कि फाटक खुलते ही कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं