Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या, गांव में सनसनी

भरथना/इटावा, 09 फरवरी 2026 : भरथना क्षेत्र के पड़ियापुरा गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के दरवाजे पर 42 वर्षीय रनव...

भरथना/इटावा, 09 फरवरी 2026 : भरथना क्षेत्र के पड़ियापुरा गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के दरवाजे पर 42 वर्षीय रनवीर का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक के पिता लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र रनवीर अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते रात के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसके पुत्र की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रनवीर को पहले भी धमकियां मिलती रही थीं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं