क्षतिग्रस्त सड़क से मिलेगी राहत, पार्षद ने किया निर्माण का शुभारंभ गाजियाबाद, 14 जनवरी 2026 : वार्ड 79 इंदिरापुरम के अभय खंड क्षेत्र को एक...
गाजियाबाद, 14 जनवरी 2026 : वार्ड 79 इंदिरापुरम के अभय खंड क्षेत्र को एक और विकास कार्य की सौगात मिली है। अभय खंड-3 में मदर डेयरी के सामने स्थित वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का अब सीमेंटेड सीसी सड़क के रूप में निर्माण किया जाएगा। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने अपने वार्ड कोटे से सड़क निर्माण के लिए नगर निगम को पत्र भेजा था, जिसके बाद निर्माण विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। बुधवार को पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी, जो अब सीसी सड़क बनने से समाप्त हो जाएगी। उद्घाटन के दौरान राजेश बिष्ट, शान्तनु राय, संजय सिंह पोपले, महेश नेगी, सोबन सिंह कड़ाकोटी, हेमा बिष्ट, दिनेश जुयाल, पीसी कोटनाला, एसएस नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई और महापौर सुनीता दयाल, पार्षद हरीश कड़ाकोटी एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।






कोई टिप्पणी नहीं