Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

अशोक भाटी के नेतृत्व में निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानो...

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों द्वारा विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शिव मंदिर सलारपुर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन नोएडा से भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर होते हुए परी चौक से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंची, जहां से आगे दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी के साथ संयुक्त नेतृत्व में केजीपी सिरसा रामपुर टोल तक निकाली गई।
तिरंगे से सजे सैकड़ों ट्रैक्टरों, हाइड्रा, जेसीबी और डीजे के साथ निकली इस यात्रा में दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख ट्रैक्टर संचालक राधे गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय जवान, जय किसान” के नारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग किसान उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखा, जिससे अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता का परिचय मिला। आम नागरिकों ने भी इस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन की सराहना की।
भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि वर्ष 2021 में तीन कृषि कानूनों की वापसी किसानों की ऐतिहासिक जीत थी। तभी से हर वर्ष 26 जनवरी को इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, बेरोजगारी दूर करने और किसानों के हित में ठोस नीतियां लागू करने की मांग की। यात्रा के सफल आयोजन पर अशोक भाटी ने पुलिस प्रशासन, एलआईयू और संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं