गौतमबुद्धनगर, 5 जनवरी 2026 : दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों क...
गौतमबुद्धनगर, 5 जनवरी 2026 : दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान एफ-ब्लॉक सेक्टर-22 नोएडा के पास से अभियुक्त दीपक और सतेन्द्र उर्फ सतीश को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर सेक्टर-54 नोएडा के जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिससे कुल बरामदगी 11 मोटरसाइकिल हो गई। अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाकों व घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी कर चोरी करते थे और बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं