Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रूपेश चौधरी बने हिन्दू युवा वाहिनी के गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष

  नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 11 जनवरी 2026 : हिन्दू युवा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-37 में एक महत्वपूर्...

 

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 11 जनवरी 2026 : हिन्दू युवा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-37 में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ मंडल प्रभारी रोकी तोमर ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर-37 निवासी रूपेश चौधरी को हिन्दू युवा वाहिनी का गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, सक्रिय भूमिका और सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक मनोनयन पत्र के अनुसार रूपेश चौधरी वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए जिला अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
रोकी तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि रूपेश चौधरी संगठन के सिद्धांतों, अनुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे तथा राष्ट्र एवं धर्म से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देंगे। अपनी नियुक्ति पर रूपेश चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के महामंडलेश्वर महंत भूत नाथ, हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी सहित कई शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।





कोई टिप्पणी नहीं