Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

पूर्वांचल बिहार जनकल्याण समिति ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

  कौशांबी, 14 जनवरी 2026 : स्वच्छता नर्सरी, कौशांबी में पूर्वांचल बिहार जनकल्याण समिति की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पारंपरिक चूड़ा...

 

कौशांबी, 14 जनवरी 2026 : स्वच्छता नर्सरी, कौशांबी में पूर्वांचल बिहार जनकल्याण समिति की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पारंपरिक चूड़ा-दही भोज का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सैकड़ों सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने की।
उन्होंने मकर संक्रांति को बिहार की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में रंजीत गिरि, पप्पू गुप्ता, अजय झा, एस.एन. सिंह, अमित सिंह, संदीप त्रिवेदी, निशा मिश्रा, मोहनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का रसास्वादन किया और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया।





कोई टिप्पणी नहीं