नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026 : एम्स नई दिल्ली से जुड़े प्रजापति परिवार द्वारा 17 जनवरी को नववर्ष 2026 मिलन कार्यक्रम एवं दो वरिष्ठ सदस्यों के ...
नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026 : एम्स नई दिल्ली से जुड़े प्रजापति परिवार द्वारा 17 जनवरी को नववर्ष 2026 मिलन कार्यक्रम एवं दो वरिष्ठ सदस्यों के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्साह, एकता और गौरव से परिपूर्ण रहा, जिसमें प्रजापति परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के सम्मानित फैकल्टी सदस्य डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति (सर्जरी), डॉ. हितेश वर्मा (ईएनटी), डॉ. नवदीप (न्यूरो एनेस्थीसिया), डॉ. सुमन (न्यूरो एनेस्थीसिया), डॉ. विरेंद्र (एनएमआर) तथा डॉ. संदीप (सीनियर रेजिडेंट, एनेस्थीसिया) उपस्थित रहे। इनके साथ अति विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर सुश्री भाविका मॉल, व्यवसायी श्री कृष्ण कुमार जवाला, व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री बालकृष्ण प्रजापति तथा दिल्ली सरकार के सेक्शन ऑफिसर श्री सुरेश गोला शामिल रहे।अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के विषयों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया, जिससे पूरे एम्स प्रजापति परिवार का मान और उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।इस आयोजन का सफल संचालन प्रदीप पंडित प्रजापति परिवार के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापति परिवार के पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के प्रति प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सतीश प्रजापति, कनन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, राजवीर प्रजापति, हरिओम प्रजापति, अशोक प्रजापति, मितुल प्रजापति, रूप प्रजापति सहित पूरी टीम ने सुव्यवस्थित ढंग से किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहा।







कोई टिप्पणी नहीं