Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

झंडारोहण के बाद पंचायत घर में शराब पार्टी, वीडियो वायरल

भरथना/इटावा, 28 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सैफी में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। पंचायत घर के भीतर श...

भरथना/इटावा, 28 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सैफी में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। पंचायत घर के भीतर शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग पंचायत घर के अंदर कुर्सियां लगाकर समूह में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने शराब की बोतलें और खाली बोतलें स्पष्ट नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना झंडारोहण कार्यक्रम के बाद की है, जब पंचायत घर के भीतर शराब पार्टी की गई। राष्ट्रीय पर्व के दिन इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर एक सार्वजनिक और सम्मानजनक स्थान है, जहां इस प्रकार का कृत्य न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि राष्ट्रीय भावना का भी अपमान है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पंचायत घर का ताला किसकी अनुमति से खोला गया, कुर्सियों की व्यवस्था किसने कराई और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका क्या रही।
मामले के तूल पकड़ने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभयराम जाटव और ग्राम सचिव अजय यादव ने स्थिति पर सफाई दी। बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा पंचायत घर में शराब पी जा रही थी। जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों की पहचान कर उनसे अर्थदंड वसूला गया है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और पंचायत परिसरों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा बनी रहे और सार्वजनिक स्थानों का दुरुपयोग न हो।

कोई टिप्पणी नहीं