Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों संग महत्वपूर्ण गोष्ठी

 गाजियाबाद, 09 जनवरी 2026 : पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें...


 गाजियाबाद, 09 जनवरी 2026 : पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश असीम अरुण और पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद जे. रविन्दर गौड उपस्थित रहे।

09 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ऑफिसर्स लाउंज में आयोजित इस गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को सुनना, उनके अनुभवों से विभाग को लाभ पहुंचाना और सुझावों के आधार पर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करना रहा। गोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई, जिस पर आश्वासन दिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की पेंशन एवं कल्याण योजनाओं के अंतर्गत समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
राज्य मंत्री ने ‘एक्टिव एजिंग’ पर जोर देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं बल्कि अनुभव साझा करने का अवसर है और सेवानिवृत्त अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग एवं अपराध रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग की मजबूती सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों पर निर्भर करती है और उनके सुझाव पुलिस की कार्यक्षमता को और सशक्त बनाएंगे।
इस गोष्ठी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के 100 से अधिक सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए, जबकि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल और पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल भी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस परिवार के कल्याण और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





कोई टिप्पणी नहीं