संदीप पाल–भरथना/इटावा, 20 जनवरी 2026 : उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक, भरथना शाखा के प्रतिनिधि पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्म...
संदीप पाल–भरथना/इटावा, 20 जनवरी 2026 : उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक, भरथना शाखा के प्रतिनिधि पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है, जहां बुधवार को विकास खंड भरथना परिसर में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के तहत तीन प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रमायन के गांव नगला ग्रन्द निवासी महेंद्र सिंह, टिकुरिया गांव के अमर सिंह तथा झिन्दुआ गांव के गोविन्द सिंह ने प्रतिनिधि पद के लिए विधिवत नामांकन प्रस्तुत किया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, हालांकि महेंद्र सिंह के नामांकन के दौरान राजनीतिक गतिविधियां भी देखने को मिलीं। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे तथा भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे विशेष रूप से मौजूद रहे, जिससे समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया और नारेबाजी भी हुई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित तिथि पर की जाएगी, जिसके बाद वैध नामांकन सूची जारी की जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो तय कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराकर प्रतिनिधि पद के चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं