संदीप पाल –भरथना/इटावा, 20 जनवरी 2026 : कस्बा क्षेत्र के बाजार अंतर्गत हनुमान गली में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से...
संदीप पाल –भरथना/इटावा, 20 जनवरी 2026 : कस्बा क्षेत्र के बाजार अंतर्गत हनुमान गली में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है, जहां आरोप लगाया गया है कि एक दुकानदार द्वारा मानक से अधिक दूरी तक बेंच व अन्य सामान रखकर गली में अतिक्रमण किया गया है, जिससे राहगीरों और ग्राहकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामजी पोरवाल ने नगर पालिका को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हनुमान गली में स्थित उनकी फास्ट फूड की दुकान के सामने पड़ोसी दुकानदार द्वारा जरूरत से ज्यादा स्थान घेर लिया गया है, जिसके कारण ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में कठिनाई होती है और गली में लगातार जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण की वजह से पास में स्थित दो निजी अस्पतालों में आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में हनुमान गली के अन्य दुकानदार शिवपाल सिंह तोमर, मुन्ना कौशल, मनमोहन गुप्ता और सुनील कुमार ने भी संयुक्त रूप से नगर पालिका प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। मामले में प्रभारी ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं