गोपालगंज, (बिहार) : महाबलीपुरम, तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण, बिहार ले जाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग रास्ते में कुछ समय के लिए अटक...
गोपालगंज, (बिहार) : महाबलीपुरम, तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण, बिहार ले जाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग रास्ते में कुछ समय के लिए अटक गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। करीब 33 फीट ऊंचा और लगभग 210 मीट्रिक टन वजनी इस विशाल शिवलिंग को गोपालगंज जिले के डुमरिया पुल से गुजरना था, लेकिन पुल की क्षमता को लेकर आशंका जताई गई कि भारी वजन के कारण पुल ढह सकता है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल आवागमन रोक दिया और तकनीकी विशेषज्ञों व इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों द्वारा पुल की संरचनात्मक जांच और आवश्यक गणनाओं के बाद विशेष सावधानियों के साथ शिवलिंग को पुल से पार कराया गया। इस दौरान पुल पर अन्य सभी प्रकार का ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखा गया। शिवलिंग के सुरक्षित रूप से पुल पार करने के बाद प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इसके बाद शिवलिंग को अपने गंतव्य पूर्वी चंपारण की ओर रवाना कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं