Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग के एक सक्रिय गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है।थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चार शातिर अभियुक्...

गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग के एक सक्रिय गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है।थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करस्नैचिंग और चोरी के 22 मोबाइल फोन तथाघटना में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।


पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार,26 दिसंबर 2025 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार परथाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार्रवाई करते हुएमोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले गैंग के अभियुक्तशमीम, साजिद, सिकन्दर उर्फ मुखिया और ईनाम कोडी-पार्क सेक्टर-62 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे सेस्नैचिंग और चोरी के 22 मोबाइल फोनऔर वारदात में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।बरामद मोटरसाइकिलें दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गैंग के रूप मेंदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करमोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन के पार्ट्स निकालकरउन्हें करोलबाग, दिल्ली में बेच दिया जाता थाऔर उससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त लगातार मोटरसाइकिलों का स्थान बदलते रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफगौतमबुद्धनगर और दिल्ली के विभिन्न थानों मेंपहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस मामले में थाना सेक्टर-58 परबीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करआगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर नकेल कसते हुएगौतमबुद्धनगर पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित अपराधियों के खिलाफअभियान लगातार जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं