Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

इंडिगो की बड़ी कार्रवाई: देशभर में एक ही दिन में 400 से अधिक उड़ानें रद्द

  नई दिल्ली, 05 दिसम्बर 2025 : इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को अचानक बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दीं, जिसके कारण देशभर के यात्रियों को व्...

 

नई दिल्ली, 05 दिसम्बर 2025 : इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को अचानक बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दीं, जिसके कारण देशभर के यात्रियों को व्यापक स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान और आगमन दोनों मिलाकर 220 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जबकि बेंगलुरु में 100 से अधिक और हैदराबाद में लगभग 90 उड़ानें प्रभावित हुईं। कई यात्री घंटे भर एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अंतिम समय पर रद्दीकरण से यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुईं। एयरलाइन द्वारा इससे पहले भी 500 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। हालांकि इंडिगो की ओर से इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऑपरेशनल चुनौतियाँ और स्टाफिंग इश्यू संभावित कारण बताए जा रहे हैं। स्थिति के चलते विभिन्न हवाईअड्डों पर लंबी कतारें और सहायता डेस्क पर भीड़ देखने को मिली।

कोई टिप्पणी नहीं