Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

आज तक किसी PM ने ऐसा कायराना काम नहीं किया, AAP विधायक सभा से मार्शल आउट; क्या वजह?

 दिल्ली विधानसभा में आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर बहस हुई। इस दौरान आप नेता संजीव झा ने कहा, आज तक किसी प्रधानमंत्री ने ऐ...


 दिल्ली विधानसभा में आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर बहस हुई। इस दौरान आप नेता संजीव झा ने कहा, आज तक किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा कायराना काम नहीं किया। अप्रत्यक्ष तौर पर पीएम मोदी के लिए कायराना शब्द का इस्तेमाल करने पर सभा में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के दौरान सदन में मौजूद भाजपा नेताओं ने संजीव झा द्वारा बोले गए कायराना शब्द को माफी मांगते हुए वापस लेने की मांग की गई, लेकिन झा ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्हें सभा से मार्शल आउट कर दिया गया।

संजीव झा ने कहा, हमें अपने सेना के शौर्य पर कोई शक नहीं है। इसे पूरी दुनिया ने देखा है, लेकिन दुर्भाग्य ये है कि हमारे देश में कुछ लोगों ने धर्म की बात करके उसी आतंकी मंसूबे को अंजाम दिया। संजीव झा ने आगे कहा, दुख इस बात का भी है कि हमारी सेना जिसके शौर्य की बात हम कर रहे हैं, उसे रोका गया है। अगर सेना को रोका नहीं जाता तो हम कराची तक जाते। मगर किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप के चलते सेना को रोका गया। उसकी पीड़ा है। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा कायराना काम नहीं किया।

 
 

प्रधानमंत्री के साथ कायराना शब्द का इस्तेमाल करने पर सभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने इस शब्द के इस्तेमाल पर संजीव झा को चेतावनी भी दी। सदन में मौजूद भाजपा समथर्कों ने संजीव झा से कायराना शब्द को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विधानसभा से उस शब्द को सदन की कार्यवाही से बाहर करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस मामले में तब और बवाल मचा, जब संजीव झा ने अपने बोले गए शब्द को वापस लेते हुए माफी मांगने से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया।




ليست هناك تعليقات