झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ...
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत अब नाजुक बनी हुई है।
क्या हुआ था
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता 62 वर्षीय सोरेन को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के शौचालय में गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के बाद शनिवार को हवाई जहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया गया था। अस्पताल ने बयान में कहा कि सोरेन को लगातार निगरानी में और जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कुणाल षाडंगी ने झारखंड के स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के बारे में बताया कि अपोलो अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कई टीमें लगातार प्रयासरत हैं और मंत्री की सेहत के हर मापदंड पर निगरानी रख रही है। उन्होंने प्रभु जगन्नाथ से उन्हें जल्द स्वस्थ करने को प्रार्थना की।
ليست هناك تعليقات