Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली में फिर बढ़ी उमस, 3 दिन में 3 डिग्री तक चढ़ा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकली। इसके चलते उमस से दिल्लीवाले हलकान रहे। अच्छी बारिश नहीं होने के चलते बीते तीन दिनों में अ...



राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकली। इसके चलते उमस से दिल्लीवाले हलकान रहे। अच्छी बारिश नहीं होने के चलते बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही शाम को आंधी चलने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राजधानी के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ है, जबकि मौसम में मौजूद नमी के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

मध्यम श्रेणी में दिल्ली की हवाः दिल्ली की हवा में प्रदूषण के स्तर में हल्का इजाफा हुआ है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। बुधवार को यह 91 अंक पर था। बता दें कि, वायु गुणवत्ता सूचकांक को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

महसूस हुई 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार शाम को दिल्ली का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 56 फीसदी था और हवा की रफ्तार 14.8 किलोमीटर प्रति घंटे था। इस समय दिल्ली का हीट इंडेक्स यानी फील लाइक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।




ليست هناك تعليقات