बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का रवैया संविधान विरोधी है और इसके खिलाफ पार्टी पांच अ...
बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का रवैया संविधान विरोधी है और इसके खिलाफ पार्टी पांच अगस्त को बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच अगस्त को ही फ्रीडम पार्क में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ एक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। भाजपा ने उसी स्थान पर अपना विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए बेंगलुरु पुलिस से अनुमति मांगी थी। हालांकि, कांग्रेस के पहले से ही वहां प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था और जगह की कमी का हवाला देते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद भाजपा ने विधान सौध में गांधी प्रतिमा के पास विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
कांग्रेस पार्टी के रवैये को पूरी तरह से असंवैधानिक करार देते हुए विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं से विश्वास उठ गया है। वे चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सीधा सवाल यह है कि अगर कोई आरोप हैं भी, तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सत्ता में कैसे आई? उन्होंने तीनों उपचुनाव कैसे जीते? उन्होंने कहा कि हमारे सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पूर्व सांसद कांग्रेस पार्टी के संविधान विरोधी रवैये के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं