गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र से बुधवार तड़के एक लड़की लापता हो गई। परिजनों ने अकबर नाम के एक मुस्लिम लड़के पर उसे बहलाकर ले जाने का...
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र से बुधवार तड़के एक लड़की लापता हो गई। परिजनों ने अकबर नाम के एक मुस्लिम लड़के पर उसे बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे और हंगामा करते हुए युवती की बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र में माता-पिता के साथ रहने वाली युवती बुधवार तड़के अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक अपने साथियों की मदद से उनकी बेटी को ले गया है। आसपास के लोग और हिंदू संगठनों के कई कार्यकर्ता अभयखंड चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों का कहना था कि ऐसा पहले भी हो चुका है। उस समय युवती को बरामद कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक नहीं पकड़ा गया और इसीलिए वह दोबारा युवती को ले गया।
युवती के परिजन चौकी के बाहर धरना देने के लिए बैठ गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने जल्द बेटी को बरामद नहीं किया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। मुख्यमंत्री से शिकायत करने के साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी।
दो महीने पहले भी हुआ था हंगामा
लड़की इलाके में ही जॉब करती थी और पास में ही अकबर नाम का व्यक्ति जनसुविधा केंद्र चलाता था। दो माह पहले भी आरोपी युवती को बहलाकर अपने साथ ले गया था। तब लोगों ने जोरदार हंगामा किया था।
कोई टिप्पणी नहीं